कृष्णवे धाम फाउंडेशन श्रद्धा, सेवा, संस्कार एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों के साथ तीर्थ यात्रा, धार्मिक आयोजन एवं जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने का प्रयास करता है। हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को उनके नज़दीकी शहर से प्रमुख तीर्थस्थलों तक सुव्यवस्थित बस तीर्थ यात्रा सेवा तथा मंदिर, घर एवं सामाजिक संस्थानों के लिए संपूर्ण धार्मिक इवेंट का सुव्यवस्थित संचालन किया जाता है।
फाउंडेशन के माध्यम से श्रीमद्भागवत कथा, रामायण पाठ, सत्संग, भजन-कीर्तन, भजन संध्या, हवन-यज्ञ, अनुष्ठान एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की बुकिंग एवं आयोजन व्यवस्था में धार्मिक आयोजनों के लिए कथा वाचक, भजन मंडली, पंडाल, मंच, साउंड, सजावट, प्रसाद एवं भंडारा जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का समन्वय कर संपूर्ण धार्मिक इवेंट का सुव्यवस्थित संचालन किया जाता है। साथ ही प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिर विकास सेवा, भंडारा एवं अन्न सेवा, प्याऊ एवं जल सेवा तथा अन्य सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। हमारा प्रयास है कि भारत के प्रमुख शहरों में अधिकृत बुकिंग सेवा केंद्रों का विस्तार कर श्रद्धालुओं को एक ही स्थान से तीर्थ यात्रा एवं धार्मिक आयोजन संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। इसके साथ युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय उद्यमियों को सेवा से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाए।
कृष्णवे धाम फाउंडेशन का दीर्घकालिक संकल्प काशी, मथुरा-वृन्दावन एवं अयोध्या जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर धर्मशाला एवं यात्री निवास निर्माण का संकल्प लिया है।
हमारा उद्देश्य — धर्म एवं आध्यात्मिकता के साथ सेवा, संस्कार, सुविधा और सामाजिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
यदि आप अपने शहर में तीर्थ यात्रा बस टिकट बुकिंग एवं संपूर्ण धार्मिक इवेंट सेवाओं से संबंधित व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़कर अपना अधिकृत बुकिंग सेंटर संचालित कर सकते हैं। कृष्णवे धाम फाउंडेशन पूरे भारत के सभी प्रमुख शहरों में अधिकृत फ्रेंचाइज़ी भी प्रदान कर रहा है।